
जानकी बोदीवाला इन दिनों वश 2 में आर्या का किरदार निभाने को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं. इस फिल्म में अपने दमदार परफॉर्मेंस और गहरे इमोशंस से एक बार फिर उन्होंने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है.

इस गुजराती फिल्म का पहला पार्ट 2023 में आया था जिसने जानकी बोदीवाला की पॉपुलैरिटी को आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया. इसके बाद हर किसी की ज़बान पर जानकी का नाम छा गया और अब हर कोई एक्ट्रेस के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं.

जानकी बोदीवाला का जन्म 30 अक्टूबर 1995 को अहमदाबाद में हुआ था. यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी. इसके बाद उन्होंने गांधीनगर के गोयनका रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस से बैचलर ऑफ डेंटल साइंस (बीडीएस) में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

2019 में उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया था जहां वो मिस इंडिया गुजरात की टॉप फाइनलिस्ट बनीं थी. अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उन्होंने गुजराती फिल्मों से ही की और अपनी मेहनत और लगन से अलग मुकाम हासिल किया.

2015 में उन्होंने डायरेक्टर कृष्णदेव याग्निक की फिल्म ‘चेलो दिवस’ से फिल्मी दुनिया में अपना पहला कदम रखा. इसके बाद ‘तारी माते वंस मोर’, ‘नाडी दोष’ और ‘वश’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया. 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘वश’ ने उन्हें अलग ऊंचाइयों में पहुंचाया.

71वें नेशनल फिल्म अवार्ड में जानकी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवार्ड से नवाजा गया था. इसके बाद इस गुजराती फिल्म के रीमेक ‘शैतान’ में भी एक्ट्रेस ने जाह्नवी के रोल से सभी को चौंका दिया था.

2024 में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ दरअसल गुजराती फिल्म ‘वश’ का ही रीमेक है. जहां ‘वश’ ने जानकी बोदीवाला को पैन इंडिया में पहचान दिलाई तो वहीं ‘शैतान’ से उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हो गया. अब वो ‘वश 2’ में अपने दमदार परफॉर्मेंस से एक बार फिर सभी को चौंका रही हैं.
Published at : 30 Aug 2025 04:42 PM (IST)
Regional Cinema फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.