उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट बदल ली है. रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. प्रदेश में आज (1 सितंबर) भी लखनऊ और सहारनपुर समेत 42 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. कई जगहों पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है.
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बारिश ने फिर से जोर पकड़ लिया है. सूबे के दोनों संभागों में सोमवार को अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. 15 जिलों बहुत अधिक भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. बारिश की वजह से अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी.
प्रदेश में पश्चिमी संभाग में आज लगभग सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. इस दौरान संभाग में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी संभाग के भी कई जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और अति वृष्टि का दौर रहेगा.
इन जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में लगभग सभी जगहों पर बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में गरज चमक के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है.
नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर, फतेहपुर, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र और संत रविदास नगर में भी लगभग सभी जगहों पर भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी दी गई है.
मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी और चंदौली में भी सभी जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में अनेक स्थानों पर बारिश होगी.
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर, मऊ, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ और गाजीपुर में आज अनेक स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में कोई खास चेतावनी नहीं दी गई है.
बिहार में अकेले ही चुनावी मैदान में होंगी मायावती, भतीजे आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.