उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बिहार में चल रही राहुल की वोटर अधिकार यात्रा और पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी पर कहा कि यह लोग दगे हुए कारतूस है. आप बताइए 60 साल से कांग्रेस सरकार चलाई देश और प्रदेश में…कांग्रेस ने कभी दलित और मुसलमानों की सुधि ली. सत्ता से हटने के बाद वही बात राहुल जी घूम-घूम कह रहे हैं. पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक के साथ अन्याय हुआ. उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा ने जिस कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा की टीम ‘बी’ बताया, बिहार के इलेक्शन के पहले उसी में शामिल हो गई.
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने सोमवार 1 सितंबर को गोरखपुर के एनेक्सी भवन सभागार में सुभासपा की मंडलीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने सुभासपा कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही. ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि अभी यूपी से नेता बिहार गए हैं. मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव था. वहां उन्होंने भाषण दिया कि कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है.
मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में कहा कि कांग्रेस को वोट मत देना. यह लोग हमको धोखा दिए, तो आपको धोखा देते देर नहीं लगेगी. उन्होंने कहा कि यह बात अखिलेश ने मध्य प्रदेश के चुनाव में कहा और जब यूपी के मुसलमान ने कहा कि आप भाजपा की सरकार बनाने मध्य प्रदेश गए थे. तब इन्होंने बयान दिया कि कांग्रेस, बीजेपी की ‘बी’ टीम है. अब यह ‘बी’ टीम में शामिल हो गए हैं. अब यह लोग भाजपा को जिताने के लिए एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के लिए सब लोग लामबंद होकर लड़ रहे हैं.
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 60 साल तक कांग्रेस ने शासन किया. आप बताइए आपने इनको कितना लाभ दिया. आप तीन लोग हैं. अभी चारा घोटाले में जब लालू जी को जेल हुई. तेजस्वी और लालू सभी लोगों ने कहा कि जिन लोगों ने चोरी किया उनको बरी कर दिया और कांग्रेस ने हमको फंसाया. हम पिछड़ी जाति के लोग हैं, इसलिए हमको फंसाया और कांग्रेस को पानी पी-पीकर कोसते थे. आज उसी कांग्रेस के रथ पर सवार हो गए हैं.
भारत आतंकवाद का पूर्ण विरोधी- ओम प्रकाश राजभर
इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने दिल्ली-पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कहा भारत आतंकवाद का पूर्ण विरोधी है. जब भी हमारे देश के प्रधानमंत्री दुनिया के किसी देश में जाते हैं, वह शांति का संदेश लेकर जाते हैं. गौतम बुद्ध का संदेश लेकर जाते हैं. वह कहते हैं कि हम बुद्ध जी की धरती से आए हैं. बुद्ध जी ने शांति का संदेश दिया है. आतंकवाद को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री ने जो किया, पूरे देश और प्रदेश ने पीएम मोदी का समर्थन किया. दुनिया के तमाम देश मोदीजी के साथ खड़े हैं. कुछ ऐसे देश हैं, जो आतंकवादी गतिविधियों को पनाह और बढ़ावा देते हैं. उनके खिलाफ भी दुनिया के तमाम देश अलग-अलग तरीके से कार्रवाई करते हैं.
संजय निषाद की बढ़ती हुई लोकप्रियता से परेशान हैं कुछ नेता- ओम प्रकाश राजभर
कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद द्वारा गठबंधन तोड़ने की बात पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह एक बड़े नेता हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हैं. उनके बिरादरी के कुछ नेता हैं, जो उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता से परेशान हैं. मैं नाम नहीं ले रहा हूं, लेकिन कुछ नेता हैं, उनको रास नहीं आ रहे हैं. वह लोग डा. संजय निषाद के खिलाफ बोलते रहते हैं. इस बात को लेकर डा. संजय निषाद ने कहा है.
1993 से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा- ओम प्रकाश राजभर
आरक्षण की बात को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 1993 से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है. 27 प्रतिशत आरक्षण को बांटकर सभी लोगों को मिले. पिछड़ी जाति के जितने लोग हैं. 2001 में राजनाथ सिंह जी ने हुकुम सिंह के नेतृत्व में सामाजिक न्याय समिति बनाई. समिति की रिपोर्ट आई तब तक सरकार चली गई. 19 साल लगातार सपा-बसपा की सरकार थी. इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया. जब 2017 में सरकार बनी मैं भी सरकार में शामिल हुआ. इसी बात को लेकर शामिल हुआ था कि 27 परसेंट आरक्षण को बांट दिया जाए.
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सदन में छह बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस बात को कहा कि हम बाटेंगे, फिर यह हुआ की रिपोर्ट पुरानी है, इस पर समीक्षा कर लिया जाए. हाईकोर्ट के पूर्व रिटायर्ड जज राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कमेटी बनी. कमेटी ने समीक्षा करके दे दिया और कहा कि इसको लागू कर दिया जाए. हम दबाव बनाए कि लागू हो जाए. लागू नहीं हुआ, तो हम सरकार को छोड़कर चले आए. फिर देश में रोहड़ी आयोग का गठन हुआ. रिपोर्ट आई पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम बनी.
कुछ साथी SC और कुछ ST की मांग करते हैं- ओम प्रकाश राजभर
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उसकी भी समीक्षा हुई. अब वह रिपोर्ट लागू होने की स्थिति में है कि 27 प्रतिशत आरक्षण…10 प्रतिशत सामान्य वर्ग, 22.50 प्रतिशत अनुसूचित जाति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोटे में कोटा, अब वे लागू होने की तैयारी हो रही है. कुछ साथी SC और कुछ ST की मांग करते हैं. वह अपनी लड़ाई लड़ते रहे. मांग करते रहें, लेकिन जो आरक्षण है, उसको लेने की भी तैयारी करते रहें. ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि डा. संजय निषाद के गठबंधन तोड़ने के बयान पर कहा हम लोग गठबंधन में हैं. ऑल इज वेल. चैनलों पर चलने के लिए नेता लोग समय-समय पर कुछ बोलते रहते हैं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.