पंजाब भीषण बाढ़ की चपेट में है. इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (4 सितंबर) को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
इसके बाद उन्होंने कहा कि लोगों के दुख-दर्द को करीब से महसूस किया, पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और राहत सामग्री भी वितरित की.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”इस कठिन समय में पंजाब सरकार हर परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है. हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुंचाई जा रही है.” उनके साथ पंजाब में आप के अध्यक्ष अमन अरोड़ा भी मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा देश उनके साथ है. हमें पूरा विश्वास है कि हम सब मिलकर इस आपदा से जल्द बाहर निकलेंगे.
आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहाँ लोगों के दुख-दर्द को करीब से महसूस किया, पीड़ित परिवारों से मुलाक़ात की और राहत सामग्री भी वितरित की।
इस कठिन समय में पंजाब सरकार हर परिवार के साथ मज़बूती से खड़ी है। हर ज़रूरतमंद तक मदद पहुँचाई जा रही है। पंजाब के लोग अकेले… pic.twitter.com/dPAwDnELCA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 4, 2025
केजरीवाल ने कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वो बुधवार शाम पंजाब पहुंचे थे. पंजाब इस समय दशकों की सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है. यह बाढ़ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी वर्षा के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ-साथ मौसमी छोटी नदियों के उफान पर बहने के कारण आए हैं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.