हापुड़ से जो घटना सामने आई है अगर ये फिल्म होती तो सीन शायद किसी रोमांटिक गाने से शुरू होता. कैमरा स्लो मोशन में चलता, लड़की और लड़का पिज्जा का स्लाइस एक-दूसरे को खिलाते, बैकग्राउंड में रोमांटिक म्यूज़िक बजता और सबकुछ परफेक्ट लगता. लेकिन ये कोई बॉलीवुड की लव स्टोरी नहीं बल्कि हापुड़ का रियल-लाइफ ड्रामा है, जिसमें रोमांस की जगह हंगामा और प्यार की जगह पिटाई ने एंट्री मारी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और सोचने पर मजबूर भी कि आखिर भाई साहब को अपनी बहन की डेट पर छापा मारने की क्या जरूरत थी.
बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा खा रही थी लड़की, तभी पहुंच गया भाई
जानकारी के मुताबिक, मामला हापुड़ के एक पिज्जा कैफे का है. यहां एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बैठी थी. दोनों आराम से बातचीत कर रहे थे, पिज्जा खा रहे थे और शायद दिन को यादगार बनाने आए थे. लेकिन तभी माहौल बदल गया. अचानक लड़की का भाई कुछ गुंडों के साथ वहां आ धमका. पिज्जा का एक टुकड़ा भी ठीक से गले से नहीं उतर पाया था कि टेबल पर जैसे तूफान आ गया. भाई ने बिना किसी औपचारिक बातचीत के सीधे लोहे की रॉड निकाली और बॉयफ्रेंड पर टूट पड़ा. इसके बाद उसने बॉयफ्रेंड को जमकर तोड़ा फिर बहन को भी लगे हाथ कूट दिया. बाल पकड़कर एक बाद एक चांटे मारता भाई कैफे में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया.
#हापुड़ के पिज्जा कैफे में एक प्रेमी जोड़ा डेट पर पहुंचा था पिज्जा का टुकड़ा हलक में नहीं उतरा और प्रेमिका का भाई गुंडे लेकर आ गया🧐
— सरकारी मास्टर BSTCधारी (@O_MasterG) August 12, 2025
प्रेमी को लोहे की रॉड से जमकर पीटा और फिर उसे अपने साथ ले गया,भाई ने बहिन की भी जमकर पिटाई की
क्या एक भाई ने ये सही किया.?pic.twitter.com/KjGCUPtdb2
लड़के की पिटाई के बाद जबरन अपने साथ ले गया लड़की का भाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉड से कई बार वार किए गए और लड़के को बुरी तरह पीटा गया. लड़का मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कैफे में मौजूद लोग डर की वजह से बीच-बचाव करने से कतराते रहे. पिटाई के बाद भाई और उसके साथी लड़के को वहीं नहीं छोड़ा बल्कि उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए. यह सब इतने तेजी से हुआ कि देखने वालों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये असलियत है, कोई शूटिंग नहीं. हैरानी की बात यह भी रही कि भाई ने अपनी बहन को भी नहीं बख्शा. पब्लिक प्लेस में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को @O_MasterG नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस लड़की की शादी करवा दो, मां बाप की इज्जत उड़ाने गई थी क्या? एक और यूजर ने लिखा…इस तरह से मारना नहीं चाहिए, बातचीत से सब हल हो जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बेचारे को पिज्जा तो खा लेने देता भाई.
यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी… आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.