टेस्ला ने अपने सीईओ एलन मस्क के लिए इतना बड़ा मुआवजा पैकेज प्रस्तावित किया है कि अगर यह मंजूर हो गया तो मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं. यह पैकेज नवंबर में शेयरधारकों की मंजूरी के लिए रखा जाएगा, लेकिन इसके लिए शर्त है कि मस्क अगले 10 सालों में टेस्ला का वैल्यूएशन ट्रिलियंस डॉलर तक ले जाएं.
सोशल मीडिया पर इस खबर पर जमकर चर्चा हो रही है. एक यूजर ने कहा, “शायद मस्क इसका इस्तेमाल मंगल पर जाने के लिए करेंगे.” एक और यूजर ने लिखा, “अमीर और अमीर इसलिए होते हैं क्योंकि वे कमाए पैसे को बिजनेस और निवेश में लगाते हैं, जबकि गरीब ज्यादा खर्च करके कर्ज में फंस जाते हैं.” वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसा, “कर्मचारी थककर काम कर रहे हैं, निवेशकों को घाटा हो रहा है और मस्क को इतनी बड़ी सैलरी मिल रही है, जो कुछ देशों की GDP से भी ज्यादा है.”
टेस्ला को अगले 10 सालों में करनी होगी इतनी ग्रोथ
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर टेस्ला का मार्केट वैल्यू $8.6 ट्रिलियन तक पहुंचता है तो मस्क को कंपनी के 12% शेयर यानी करीब $1.03 ट्रिलियन मिल सकते हैं. इसका मतलब है कि टेस्ला को अगले 10 सालों में $7.5 ट्रिलियन की और ग्रोथ करनी होगी.
क्या बोले 50 पार्क इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ?
न्यूयॉर्क स्थित 50 पार्क इन्वेस्टमेंट्स के सीईओ एडम सरहान ने कहा, “परफॉर्मेंस के हिसाब से सीईओ को पैकेज मिलना आम बात है, लेकिन इसका स्केल इतना बड़ा है कि अब यह दुनिया भर के बोर्डरूम की चर्चाओं का हिस्सा बनेगा.” वहीं, बोस्टन कॉलेज लॉ स्कूल के प्रोफेसर ब्रायन क्विन ने कहा, “यह पैकेज बेहद बड़ा है और इससे कई सवाल उठते हैं. लेकिन मस्क पहले ही टेस्ला को डेलावेयर से टेक्सास शिफ्ट कर चुके हैं ताकि ऐसे सवालों से बच सकें.”
ये भी पढ़ें-
‘मैं हमेशा PM मोदी का दोस्त रहूंगा, भारत और अमेरिका…’, टैरिफ विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.