
इब्राहिम कादरी को ये सम्मान उन्हें शाहरुख खान जैसा दिखने के लिए सालों की मेहनत और स्ट्रगल के बाद मिला है. लेकिन उन्होंने ये रास्ता खुद नहीं चुना था, बल्कि खुद दरवाजे खुलते चले गए.

बता दें गुजरात के जूनागढ़ में होर्डिंग बोर्ड पेंट करके इब्राहिम कादरी अपना गुजारा किया करते थे. बचपन से ही उनके दोस्त और परिवार के लोग अक्सर उनकी तुलना शाहरुख खान से करते थे.

हालांकि वो अक्सर इस बात को नजरअंदाज कर दिया करते थे. लेकिन उन्हें ये बात तब सच लगी जब वो आईपीएल मैच के दौरान राजकोट गए थे और लोगों ने उन्हें शाहरुख खान समझ लिया.

इतना ही नहीं बल्कि उस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. उस दिन से इब्राहिम की लाइफ में सबकुछ बदल गया. उस दौरान वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.

इसके पीछे की वजह ये थी कि जबसे डिजिटल होर्डिग्ंस आने लगे हैं, तबसे पेंट किए हुए होर्डिंग्स का चलन खत्म हो गया है. इसी वजह से उनके पास रोजगार का ऑप्शन नहीं था.

लल्लटॉप को दिए इंटरव्यू में इब्राहिम ने कहा था कि वो मुश्किल से दो वक्त का खाना जुटा पाते थे. सिर्फ शाहरुख जैसा दिखने से लेकर सच में शाहरुख जैसा बनने तक के उनके सफर ने जिंदगी बदल दी.

इब्राहिम अब दुनियाभर में इवेंट करते हैं और एक कार्यक्रम के लिए वो 5 लाख रुपये तक चार्ज किया करते हैं.

उन्होंने कहा कि इतनी शोहरत मिलने से पहले वो आर्थिक तंगी से गुजरा करते थे. मुश्किल से गुजारा कर रहे थे. कई दिन तो बिना काम के ही गुजारने पड़ते थे. लेकिन अब हालत बदल चुकी है.

इब्राहिम ने कहा कि अब मैं दिन में तीन बार खाना जुटा पाता हूं, जबकि पहले दो वक्त का खाना भी मुश्किल था. सबसे ज्यादा मुझे दिक्कत इस वजह से हुई क्योंकि डिजिटल बोर्ड ने नौकरियां छीन लीं.
Published at : 06 Sep 2025 03:44 PM (IST)
Tags :
Shah Rukh Khan Ibrahim Qadri
बॉलीवुड फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.