प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (7 सितंबर) को संसद परिसर स्थित जीएमसी बालयोगी सभागार में आयोजित कार्यशाला में भाग लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सादगी का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला. NDA सांसदों की कार्यशाला में पीएम मोदी अंतिम लाइन में बैठे नजर आए, उनकी इस तस्वीर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शेयर किया है.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी की इस तस्वीर को एक्स पर शेयर कर लिखा-“भाजपा में नेता और कार्यकर्ता सब बराबर!” NDA सांसदों की कार्यशाला में सबसे किनारे की सीट पर सादगी के साथ बैठे पीएम मोदी की यह विनम्रता और सहजता हर किसी को हैरान और प्रभावित कर रही है. वहीं पीएम मोदी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी काफी शेयर की जा रही है. इस तस्वीर को बीजेपी के कई नेता भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
दरअसल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में जब पीएम मोदी पहुंचे तो उन्होंने आगे की सीट छोड़कर पीछे की पंक्ति चुनी. इस दौरान उन्होंने एक साधारण सांसद की तरह कार्यक्रम में हिस्सा लिया और चर्चा में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यशाला के दौरान भाजपा सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों और दरों में कटौती (जीएसटी 2.0) के लिए धन्यवाद देते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया. सांसदों ने कहा कि सरकार के फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को गति दी है और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचा है.
PM मोदी की सादगी ने सभी लोगों को किया प्रभावित
पीएम मोदी ने पिछली पंक्ति में बैठकर सादगी का जो परिचय दिया, उसने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया. इससे यह संदेश गया कि बीजेपी में हर सांसद और कार्यकर्ता समान है. राजनीति में हर तस्वीर का अपना महत्व होता है और इस घटना को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.