दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार (07 सितंबर) को अधिकारियों के साथ बैठक कर शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. सीएम ने बैठक की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की.
अधिकारियों के साथ इस बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता भी नजर आ रहे हैं. इसे लेकर अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार को घेरा है. AAP ने तंज कसते हुए कहा है कि दिल्ली में फुलेरा की पंचायत की सरकार है.
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैठक की कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन करें और तय समयसीमा पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दें.”
आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में शालीमार बाग विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन करें और तय समयसीमा पर विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दें। साथ ही, पूर्ण एवं लंबित परियोजनाओं की… pic.twitter.com/vkgFIAGWt4
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) September 7, 2025
सीएम की बैठक में लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा
उन्होंने आगे लिखा, ”साथ ही, पूर्ण और लंबित परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा, भूमि उपयोग से जुड़े विभागीय मुद्दों के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए. शालीमार बाग में जलभराव वाले क्षेत्रों में हार्वेस्टिंग प्वॉइंट्स स्थापित किए जाएंगे. बाजारों को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और झुके या टेढ़े पेड़ों को हटाने की कार्यवाही शुरू होगी. जनहित के कार्यों की सतत समीक्षा और समयबद्ध पूर्णता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”
दिल्ली में चल रही है फुलेरा की पंचायत की सरकार- AAP
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम के पति मनीष गुप्ता भी बगल की कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं. इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”दिल्ली में चल रही है फुलेरा की पंचायत की सरकार? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एक मीटिंग करती हैं, इसमें तमाम अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं, लेकिन CM साहिबा के बगल में कुर्सी लगाकर उनके पति मनीष गुप्ता बैठे हैं.”
दिल्ली में चल रही है फुलेरा की पंचायत की सरकार⁉️
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी एक Meeting करती हैं, इस मीटिंग में तमाम अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। लेकिन CM साहिबा के बगल में कुर्सी लगाकर उनके पति मनीष गुप्ता बैठे हैं। pic.twitter.com/RopnpWaTTN
— AAP (@AamAadmiParty) September 7, 2025
बहरहाल आम आदमी पार्टी को दिल्ली की बीजेपी की सरकार के खिलाफ बोलने का एक और मौका मिल गया है. दिल्ली सरकार की आधिकारिक बैठक में सीएम रेखा गुप्ता के पति की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.