ओटीटी लवर्स के लिए ये हफ्ता भी काफी धमाकेदार होने वाला है. दरअसल इस हफ्ते 8 सितंबर से लेकर 14 सितंबर तक एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली हैं. इनमें लव स्टोरी से लेकर गैगंस्टर ड्रामा तक शामिल हैं जो आपको पूरे वीक फुल एंटरटेन करेंगी. तो चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज की पूरी लिस्ट
‘सैयारा’
मोहित सूरी निर्देशित ‘सैयारा’ 50 दिन का थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद अह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने आ रही है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने देश और दुनियाभर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और ये साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है. वहीं अब ये ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर को दस्तक दे रही है.

‘कुली’
सुपरस्टार रजनीकातं की ‘कुली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है और ये अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र और सत्यराज सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. वहीं फिल्म में आमिर खान और पूजा हेगड़े ने स्पेशल कैमियो किया है. बता दें कि गैंगस्टर ड्रामा ‘कुली’ ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 11 सितंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी. ये फिल्म हिंदी में कब डिजीटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी इसकी जानकारी अभी नहीं आई है.

‘द गर्लफ्रेंड’
‘द गर्लफ्रेंड’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसमें रॉबिन राइट ने लॉरा की भूमिका निभाई है, जो एक मां है जिसे अपने बेटे डैनियल की नई गर्लफ्रेंड चेरी (ओलिविया कुक) पर शक होने लगता है. लॉरा का मानना है कि चेरी एक चालाक और सोशल क्लाइंबर गर्ल है. सीरीज में देखना दिलचस्प है कि क्या एक मां अपने बेटे को उसकी गर्लफ्रेंड से बचा पाती है या नहीं. ये वेब शो 10 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा.

द डेड गर्ल्स
जॉर्ज इबार्गुएनगोइटिया के उपन्यास पर आधारित, ‘द डेड गर्ल्स’ 1960 के दशक के मेक्सिको में बालाद्रो बहनों की खौफनाक कहानी पर बेस्ड है. एक वेश्यालय से शुरू होने वाली कहानी जल्द ही काफी दिल दहला देने वाली बन जाती है जहां ये बहनें अपने क्रूर अपराध करती हैं और हत्यारिन बन जाती हैं. द डेड गर्ल्स नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर को स्ट्रीम होगी.

ब्यूटी इन ब्लैक सीज़न 2
‘ब्यूटी इन ब्लैक’ के सीज़न 2 में, किम्मी (टेलर पोलिडोर विलियम्स) बेलारी परिवार के साम्राज्य की नई मुखिया बनकर सत्ता में आती है. लेकिन कुलमाता की भूमिका निभाने के अपने खतरे भी हैं—उसे विश्वासघात, सत्ता के खेल और उन काले रहस्यों से निपटना होगा जो हर चीज़ के लिए ख़तरा हैं. ये सीरीज 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

डू यू वाना पार्टनर
ये सीरीज दो यंग और एम्बिशियस महिलाओं, शिखा और अनाहिता (तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी स्टारर) की कहानी है, जो कुछ अलग करने की कोशिश करती हैं. वे अपना खुद का अल्कोहल स्टार्टअप शुरू करने का फैसला करती हैं. क्या वे सोशल बैरियर को पार कर पाएंगी? ये तो सीरीज देखने क बाद ही पता चलेगा. इसे आप प्राइम वीडियो पर 12 सितंबर से देख सकते हैं.

ऑलमोस्ट फिट
सितंबर 2025 के दूसरे हफ़्ते की सभी बेहतरीन नई ओटीटी रिलीज़ की लिस्ट में अगला नाम गुरलीन पन्नू की नई ओरिजिनल सीरीज़ ऑलमोस्ट फिट का है. ये कॉमेडी और फिटनेस की यूनिक ब्लेंड है. इस सीरीज़ में पन्नू अलग-अलग सोशल मीडिया हस्तियों को जिम में तरह-तरह के मज़ेदार वर्कआउट के साथ पसीना बहाने के लिए इनवाइट करती है. ये 8 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.
ये भी पढ़ें:-जेल में संजय दत्त की गर्दन पर डबल मर्डर के हत्यारे ने रख दिया था उस्तरा, एक्टर ने सुनाया खौफनाक किस्सा
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.