अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार फिर से भारत पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भारत रूस से तेल खरीदकर युद्ध को बढ़ावा दे रहा है. उन्होंने अपने ताजा ट्वीट में लिखा कि भारत रूस से बड़े पैमाने पर तेल खरीद रहा है, जिसे उन्होंने ‘ब्लड मनी’ कहा. नवारो का कहना है कि भारत ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले रूस से तेल नहीं खरीदा था, लेकिन अब बड़ी मात्रा में खरीदी कर रहा है. उन्होंने कहा, “यह ब्लड मनी है और लोग मर रहे हैं.”
X ने किया फैक्ट चेक, नवारो की पोस्ट को बताया ‘हइपोक्रिटिकल’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने नवारो के एक पोस्ट को फैक्ट चेक कर ‘पाखंडी’ (hypocritical) लेबल किया था. X के फैक्ट चेक नोट में कहा गया कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना एक कानूनी और संप्रभु फैसला है. इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं माना जा सकता. इस कदम को भारत की ऊर्जा सुरक्षा की जरूरत से जोड़ा गया. इस फैक्ट चेक को लेकर नवारो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इसे “बेकार नोट” (cr*p note) करार दिया. उन्होंने प्लेटफॉर्म पर “प्रोपेगेंडा” चलाने का भी आरोप लगाया.
More bullshit from X. Fact: India didn’t buy Russian oil in large quantities before Russia invaded Ukraine. It’s blood money and people are dying. Stick that up your keister Mother Jones and shame on you. https://t.co/XiMZYZdFGo
— Peter Navarro (@RealPNavarro) September 8, 2025
अमेरिका पर डबल स्टैंडर्ड का आरोप
एक X नोट में यह भी बताया गया कि अमेरिका हर साल अरबों डॉलर का रूस से माल आयात करता है, जिसमें उर्वरक और यूरेनियम शामिल हैं. इस पर टिप्पणी करते हुए यूजर्स ने नवारो के आरोपों को डबल स्टैंडर्ड कहा. इसके बावजूद नवारो ने यह दोहराया कि भारत रूस से तेल केवल मुनाफे के लिए खरीद रहा है और यह युद्ध मशीन को वित्तपोषित करने का तरीका है. उन्होंने भारतीय सरकार की नीतियों की भी आलोचना की और कहा कि भारत सच्चाई नहीं स्वीकार करता.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.