द बंगाल फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने फोन किया. उन्होंने फोन कर फिल्म की तारीफ की और विवेक अग्निहोत्री को रायपुर आने का निमंत्रण भी दिया. दरअसल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बुधवार (10 सितंबर) को रायपुर में द बंगाल फाइल्स फिल्म देखने पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया के कैमरों के सामने ही विवेक अग्निहोत्री को फोन मिला दिया.
आप किसी दिन रायपुर जरूर आएं- डिप्टी सीएम
विजय शर्मा ने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ में राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. उप मुख्यमंत्री का दायित्व है मेरा. यहां पर छत्तीसगढ़ सर्व बंगाली समाज के 250 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मिलकर आपकी बनाई हुई फिल्म देखने आए. आपने बड़ी मेहनत की है. पुराने डॉक्यूमेंट और फोटोग्राफ्स भी आपने दिखाए हैं. वो वैसा ही है, जैसा आपका फिल्मांकन है. ऐसे हम सब लोगों का आकलन है. बहुत अच्छे से आपने चीजें आगे बढ़ाई हैं. मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद देता हूं. मैं आग्रह करता हूं कि किसी दिन आप रायपुर जरूर आएं.”
Raipur, Chhattisgarh: Deputy CM Vijay Sharma spoke over the phone with The Bengal Files director Vivek Agnihotri pic.twitter.com/scVWD1NxJk
— IANS (@ians_india) September 10, 2025
बंगाल के लोगों को नेटफ्लिक्स की आईडी दे देंगे- डिप्टी सीएम
विजय शर्मा के फोन के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल में फिल्म को बैन कर दिया गया है. इस पर डिप्टी सीएम ने कहा, “मैंने मीडिया के माध्यम से मांग की है कि वहां पर खुलना चाहिए. यह भी कहा है कि हम नेटफ्लिक्स के बहुत सारे आईडी लेकर बंगाल के लोगों को सर्कुलेट कर देंगे कि आप इस पर देख लीजिए. मैं खुद बंगाली नहीं हूं भाई लेकिन मैं बंगाली समाज के साथ आया हूं.
‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म की कहानी क्या है?
‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म की कहानी 1946 में हुए कलकत्ता दंगे पर आधारित है, जिसे ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ के नाम से जाना जाता है. इस घटना ने लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया था. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और सिमरत कौर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा सास्वता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, पुनीत इस्सर, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सौरव दास और मोहन कपूर भी अहम रोल में हैं. फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.