फ्रांस में मुस्लिम विरोधी घटनाओं की वजह से माहौल बिगड़ता जा रहा है. फ्रांस की ह्यूमन राइट्स कमीशन 2024 में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया कि देश में नस्लवाद बढ़ता रहा है. इस साल मार्च महीने में भी 79 मुस्लिम विरोधी घटनाएं सामने आई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 72 प्रतिशत ज्यादा हैं. इस बीच फ्रांस में एक और मुस्लिम विरोधी घटना हुई है, जिसमें देश की राजधानी पेरिस समेत नौ मस्जिदों के बाहर सूअरों के कटे हुए सिर मिले हैं. इनमें से कुछ पर फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों का नाम भी लिखा था.
इस्लाम में सूअर खाना वर्जित है, ऐसे में इस घटना को देश को विभाजित करने, भेदभाव और नस्लवाद फैलान के मकसद से किए जाने के तौर पर देखा जा रहा है. फ्रांस में मुस्लिमों की बड़ी आबादी रहती है. फ्रांस की कुल आबादी में से 5-9 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है. ऑफिस फोर नेशनल स्टेटिक्स (ONS) के अनुसार फ्रांस की कुल आबादी 68.3 मिलियन यानी 6 करोड़ 83 लाख है, जिसमें से 60 लाख के करीब मुसलमान हैं. प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में हिंदुओं की जनसंख्या सिर्फ 80 हजार है, जबकि बौद्ध और यहूदी भी हिंदुओं से ज्यादा हैं. 4.70 लाख बौद्ध और 4.60 लाख यहूदी फ्रांस में रहते हैं.
फ्रांस में रहते हैं कितने मुसलमान?
प्यू रिसर्च ने साल 2017 में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि फ्रांस की कुल आबादी में से 8.8 प्रतिशत लोग इस्लाम को मानने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा मुस्लिम वाले देश जर्मनी और फ्रांस हैं. 2016 तक फ्रांस में 57 लाख मुस्लिम थे, जबकि जर्मनी में 61 लाख मुस्लिम आबादी थी. रिपोर्ट में बताया गया कि 2010 से 2016 के बीच यूरोप में मुस्लिम जनसंख्या में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई.
2010 में यहां कुल एक करोड़ 95 लाख मुस्लिम थे, जो 2016 में बढ़कर 2 करोड़ 58 लाख हो गए थे. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिम जनसंख्या यूरोप में डबल हो जाएगी यानी यूरोप की कुल जनसंख्या में से 11.2 प्रतिशत लोग मुस्लिम होंगे.
यूरोप में पलायन कर रहे लोग
रिपोर्ट के अनुसार सीरिया और अफगानिस्तान में संघर्ष के दौरान भी काफी बड़ी संख्या में लोग यूरोप में आकर बस गए. 2010 से 2013 के बीच चार लाख लोगों ने यूरोप में पलायन किया. इसका मतलब है कि हर साल करीब 1,10,000 लोग आए. 2014 से 2016 के बीच सिर्फ डेढ़ साल में 12 लाख लोगों ने यूरोप में पलायन किया यानी हर साल 4,90,000 मुस्लिम यूरोप में आकर बस गए. पलायन करने वालों में सबसे ज्यादा मुस्लिम लोग शामिल हैं. 2010 से 2016 के बीच 80 हजार लोग फ्रांस में माइग्रेट हुए थे.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.