अमेरिकी कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार (10 सितंबर 2025) को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या ने अमेरिका की राजनीति में खलबली मचा दी है और यही कारण है कि एफबीआई ने इसकी जांच तेज कर दी है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने किर्क की हत्या में इस्तेमाल की गई राइफल बरामद कर ली है.
हाई पावर राइफल बरामद
एफबीआई ने गुरुवार (11 सितंबर 2025) को बताया कि चाली किर्क को हाई पावर राइफल से गोली मारी गई, जिसे बरामद कर लिया गया है. इसके अलावा FBI संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की है और लोगों से उसे पकड़ने में मदद मांगी है. जांच एजेंसी अभी भी हमलावर की तलाश कर रही है.
एफबीआई ने संदिग्ध की तस्वीरें बरामद की
एफबीआई अधिकारी रॉबर्ट बोहल्स ने कहा, “हमारे पास संदिग्ध की तस्वीरें हैं. हम उसे ढूंढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. हमें अभी तक यह पता नहीं है कि वह कितनी दूर गया है, लेकिन वह जल्द ही हमारे गिरफ्त में होगा.” उन्होंने कहा, “हमलावर कॉलेज जाने वाले छात्र के उम्र का है. वह कॉलेज कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच घुल-मिल गया था, जिस वजह से उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया था.“
कॉलेज कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क को मारी गोली
यूटा के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान चार्ली किर्क को गोली मारी गई. यूटा पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट के कमिश्नर ब्यू मेसन ने कहा कि संदिग्ध की पहचान के लिए वीडियो फुटेज और एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. किर्क ने युवा रिपब्लिकन वोटर को एकजुट करने में बड़ी भूमिका निभाई थी. वह इजरायल के भी कट्टर समर्थक थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “लीजेंड्री चार्ली किर्क की मौत हो गई है. उनसे बेहतर संयुक्त राज्य अमेरिका के युवाओं के दिल को कोई नहीं समझ सकता था.” इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें चार्ली किर्क हाथ में माइक्रोफोन पकड़े बोलते हुए नजर आ रहे हैं तभी एक गोली चलती है जो उनके गर्दन पर लगती है.
यह भी पढ़ेंः भारत में पढ़ा ये इंजीनियर कहलाया नेपाल का ‘बिजली मैन’, अब PM की रेस में आया नाम, जानें कौन हैं कुलमान घीसिंग
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.