
‘द वे ऑफ ड्रैगन’ ब्रूस ली की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस फिल्म में उन्होंने बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि राइटर और डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है. ब्रूस ली ने अपनी इस फिल्म में जबरदस्त विजुअल्स और ह्यूमर का परफेक्ट बैलेंस क्रिएट किया है. ये फिल्म आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

व्हील्स ऑन मील्स में जैकी चैन, सम्मो हंग और यूएन बिओ की तिगड़ी ने कमाल कर दिया था. एक महिला को बार्सिलोना के गैंगस्टर से बचाने के लिए तीनों ने अपनी बहादुरी का जबरदस्त प्रदर्शन किया और अपने एक्शन पैक्ड परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया. फिल्म में जैकी चैन के एक्शन सीन्स को भी काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है.

जैकी चैन की ‘ड्रंकन मास्टर’ में कॉमेडी और कराटे का परफेक्ट बैलेंस देखने को मिला. 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म ने हॉन्गकॉन्ग बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी. इतना ही नहीं इस मूवी ने जैकी चैन को और भी पॉपुलर बना दिया. फिल्म में फाइटिंग सींस को बहुत ही अच्छे तरीके से पेश किया गया जिससे दर्शक भी काफी इंप्रेस हुए थे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

‘ब्लडस्पोर्टस’ की कहानी अमेरिकन मार्शल आर्टिस्ट फ्रैंक डक्स की कहानी पर आधारित है. 1988 में जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसके बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. इस फिल्म में मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट में होने वाली बेइमानी की कहानी दिखाई गई है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

‘इप मैन’ मार्शल आर्ट्स पर आधारित सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. मूवी की कहानी देख आपको इस फिल्म और किरदारों से प्यार हो जाएगा. फिल्म की कहानी मास्टर इप मैन के इर्द–गिर्द घूमती है जो विंग चुन के ग्रैंडमास्टर हैं. विंग चुन वही हैं जिन्होंने ब्रूस ली को बचपन में कुंग फू सिखाई थी. प्राइम वीडियो में आप इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं.

80 के दशक की इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक आपको हर बार री वॉच के लिए मजबूर कर ही देगी. इस फिल्म की कहानी में मार्शल आर्ट्स टूर्नामेंट दिखाया गया है जहां 5 मार्शल आर्टिस्ट अपने कोच के साथ भिड़ते नजर आएंगे. अलग-अलग मार्शल आर्ट्स के स्टाइल और 80 के दशक का रॉक म्यूजिक आपके दिल की जीत ही लेगा. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

‘फाइव डेडली वेनम्स’ एक मिस्ट्री फिल्म है. हालांकि कई मिस्ट्री फिल्मों को अब री वॉच नहीं कर सकते. लेकिन इस फिल्म की कहानी और किरदारों के जबरदस्त फाइटिंग स्टाइल्स आपको इस मूवी को बार-बार देखने के लिए मजबूर कर ही देंगे. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

ब्रूस ली की ये फिल्म ‘फीस्ट ऑफ फ्यूरी’ 1972 में रिलीज हुई थी. अपनी इस फिल्म के जरिए उन्होंने कई लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. अपने एक्शन और जबरदस्त मार्शल आर्ट्स के जरिए ब्रूस ली ने अपने फैंस के एंटरटेनमेंट में कोई कसर नहीं छोड़ी. अब इस फिल्म को आप घर बैठे आराम से प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.
Published at : 12 Sep 2025 06:56 PM (IST)
ओटीटी फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.