
इन दिनों तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ थिएटर्स में बवाल मचा रही है. फिल्म की कहानी, एक्शन और वीएफएक्स दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रहे हैं. इसके साथ ऑडियंस इस फिल्म पर नोटों की बारिश भी कर रही है. अगर आप भी इसी तरह का वीएफएक्स बाकी इंडियन फिल्मों में ढूंढ रहे हैं तो यहां है लिस्ट.

लिस्ट के पहले नंबर पर तेजा सज्जा की ही फिल्म ‘हनुमान’ का नाम शामिल है. ये फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बहुत पसंद किया गया था. इस फिल्म में अभिनेता एक संरक्षक सुपरहीरो का किरदार निभाते हैं. अपने गांव को बुरी ताकतों से बचाने के लिए वो भगवान हनुमान जैसी शक्तियां प्राप्त करते हैं.

‘मिराय’ और ‘हनुमान’, इन दोनों ही फिल्मों में तेजा सज्जा ने कम बजट में दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट करवाया था. इसके साथ ही वो कम बजट में ब्लॉकबस्टर देने वाले बेताज बादशाह बन गए. तेजा सज्जा की हिट फिल्म ‘हनुमान’ आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 और जिओ सिनेमा में देख सकते हैं.

लिस्ट के दूसरे नंबर पर हिट फिल्म ‘तुंबाड’ का नाम शामिल है. ये फिल्म जब 2018 में रिलीज हुई थी इसे दर्शकों का प्यार नहीं मिल पाया लेकिन जब पिछले इसे फिर से रिलीज किया गया तो थिएटर्स में पैसों की बारिश होने लगी. 5 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म री-रिलीज की बाद 40.6 करोड़ रुपए कमा लिए थे. फिल्म में वीएफएक्स को बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया गया है. इस मूवी को देखते हुए आपकी रूह कांप जाएगी. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं.

‘कार्तिकेय 2’ भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ये तेलुगु फिल्म 2022 में रिलीज हुई यही जिसमें लॉजिकल और प्रैक्टिकल डॉक्टर की कहानी दिखाई गई. इस डॉक्टर को सिर्फ विज्ञान पर भरोसा था. हॉस्पिटल से सस्पेंड कर दिए जाने के बाद वो अपनी मां के साथ द्वारका जाता है. यहां उसे भगवान श्रीकृष्ण के बारे में एक छिपे राज के बारे में भी पता चलता है. अगर आप टॉप क्लास वीएफएक्स फिल्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस फिल्म को जरूर जी 5 पर देखिए.

ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ 2022 में रिलीज हुई बेहतरीन एक्शन फिल्मों में से एक है. इसमें आपको एक छोटे से गांव के लोककथाओं के बारे में जानकारी मिलेगी जिसे फिल्ममेकर्स ने वीएफएक्स से बहुत ही सुंदर तरीके से स्क्रीन पर पेश किया है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर जरूर देखें.

लिस्ट के आखिर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ का नाम दर्ज है. फिल्म को ऑडियंस ने बहुत पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर ये सुपर हिट रही. इस मूवी को आप हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते हैं
Published at : 18 Sep 2025 08:51 PM (IST)
ओटीटी फोटो गैलरी
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.