जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ तौर से कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए बीजेपी से गठबंधन करने की बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा. उन्होंने कहा कि चुनावों के बाद, मेरे पास बीजेपी को शामिल करने का विकल्प था, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया. अगर हमने बीजेपी को हुकूमत में शामिल किया होता, तो शायद अब तक हमें राज्य का दर्जा वापस मिल गया होता, लेकिन मैं ऐसा करने को तैयार नहीं हूं.
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से सवाल पूछा, ”क्या रिसासत हासिल करने के लिए आप वो सौदा करने के लिए तैयार हैं? अगर आप तैयार हो तो मुझे बताओ. क्योंकि मैं वो सौदा करने के लिए तैयार नहीं हूं. किसी को हुकूमत में शामिल करना जरूरी है तो मेहरबानी करके मेरा इस्तीफा आप लोग कबूल कर लीजिए और यहां किसी और एमएलए को आप मुख्यमंत्री बना के बीजेपी के साथ हुकूमत बनाओ. मैं बनाने के लिए तैयार नहीं हूं.”
VIDEO | Anantnag: J&K CM Omar Abdullah said, “After the elections, I had the option to include the BJP, but we did not. Had we included the BJP, we might have regained statehood by now. But I am not ready to do that, I would rather resign than include the BJP.” pic.twitter.com/mIjWWbsIhg
— Press Trust of India (@PTI_News) September 30, 2025
उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती का किया जिक्र
उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”जिस तरह से महबूबा मुफ्ती ने 2016 में किया, उस वक्त बिना बीजेपी के हुकूमत बन सकती थी. कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस भी तैयार थी. बीजेपी को हुकूमत से बाहर रखा जा सकता था. उस वक्त ये बहाना बना कि जम्मू को नुमाइंदगी देनी है. हमने इस हुकूमत में बिना बीजेपी को शामिल किए जम्मू को भी नुमाइंदगी दी. बिना बीजेपी के आज डिप्टी सीएम जम्मू का है.”
हालात बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता- उमर अब्दुल्ला
इससे पहले सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोमवार (30 सितंबर) को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के लोग राज्य का दर्जा बहाल करने की अपनी मांग को लेकर धैर्य बनाए हुए हैं, लेकिन केंद्र को इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए. अब्दुल्ला ने चेतावनी देते हुए कहा, ”हालात बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता. हम नहीं चाहते कि यहां फिर से बेगुनाहों का खून बहे. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखते रहेंगे.”
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.