मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के बाद अब भोपाल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में तनाव का मामला सामने आया है. भोपाल के आरिफ नगर में 8 सितंबर की रात गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अचानक पत्थर फेंके जाने से तनाव फैल गया.
घटना से गुस्साए लोग गौतम नगर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. इस दौरान नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने की कोशिश की और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है.
कैसे हुई घटना?
8 सितंबर की रात करीब 9 बजे आरिफ नगर से जुलूस डीआईजी बंगला की ओर जा रहा था, तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर जुलूस पर पत्थर फेंक दिया. पत्थरबाजी से अफरातफरी और भगदड़ मच गई. जुलूस में आए लोग गुस्से में आकर सीधे थाने का घेराव करने पहुंच गए. कई लोग आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चलाने की मांग भी करने लगे.
VIDEO | Visuals from the spot of Ganpati idols immersion in MP’s Bhopal.#GaneshChaturthi #GaneshImmersion2025 pic.twitter.com/QnyeiiLBfZ
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे- पुलिस
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी. एसीपी राकेश सिंह बघेल मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, “हम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. पहले भी की है, अब भी करेंगे, लेकिन इसके लिए हमें आप पर विश्वास करना होगा.”
विसर्जन जुलूस को अस्थायी रूप से रोक दिया गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया भी जारी है. पीटीआई के अनुसार, प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
VIDEO | Madhya Pradesh: ACP Rakesh Singh Baghel tries to pacify the crowd during the Ganesha idols immersion in Bhopal.#Bhopal #Ganeshaidol pic.twitter.com/Km5NixSVPV
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2025
हिंदूवादी संगठनों का दबाव
घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। उन्होंने ने साफ किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, उनका आंदोलन थमेगा नहीं. पत्थरबाजी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रशासन लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि किसी भी अफवाह या उकसावे में न आएं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.