उपराष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने बड़ी जीत हासिल की है. इस जीत के बाद एकनाथ शिंदे गुट ने विपक्ष पर तंज कसा है.
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति का चुनाव भारी मतों से जीत गए हैं. कुल 781 वोट थे, 767 पड़े,15 रद्द हो गए.
NDA को 452 वोट मिले, विपक्षी उम्मीदवार को 300 वोट. 152 वोटों का अंतर बड़ा अंतर है. उम्मीद है, इस हार के बाद भी विपक्ष वोट चोरी का रोना नहीं रोएगा. भारत के 17 वें उपराष्ट्रपति बनने पर राधाकृष्णन को ढेर सारी बधाईयां.
NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन जी उपराष्ट्रपति का चुनाव भारी मतों से जीत गए हैं।
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) September 9, 2025
कुल 781 वोट थे, 767 पड़े,15 रद्द हो गए।
NDA को 452 वोट मिले, Opposition candidate को 300 वोट।
152 वोटों का अंतर बड़ा अंतर है।
उम्मीद है, इस हार के बाद भी विपक्ष वोट चोरी का रोना नहीं रोएगा।
भारत के 17…
वहीं बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने भी कांग्रेस पर तंज किया. उन्होंने राहुल गांधी को एक्स पर टैग करते हुए लिखा, ”वैसे उपराष्ट्रपति का चुनाव EVM से नहीं बैलेट पेपर से ही हुआ.”
कांग्रेस ने क्या कहा?
विपक्षी उम्मीदवार की हार पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि विपक्ष एकजुट रहा है. दुर्भाग्य से 15 वोट रिजेक्ट हुआ है. 300 वोट विपक्ष को मिला है. क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि जो आंकड़े हैं, वो सभी के सामने है.
जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया था.
संसद के मानसून सत्र के दौरान 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उप राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. उनका कार्यकाल दो साल बचा हुआ था.
उपराष्ट्रपति चुनाव में ृदोनों उम्मीदवार दक्षिण भारत से थे. राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं, जबकि रेड्डी तेलंगाना से हैं.
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.