उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने मुस्लिम समाज से जुड़े एक मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ से राज्य हज समिति का बजट 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने की मांग की है और उन्होंने हज यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं का हवाला दिया है.
नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने एक्स पर लिखा-“आपको सादर अवगत कराना है कि प्रदेश के हज यात्री हमारी धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा हैं. प्रतिवर्ष प्रदेश से बड़ी संख्या में हज यात्री पवित्र यात्रा हेतु प्रस्थान करते हैं. इन यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराना राज्य सरकार का कर्तव्य भी है और संवैधानिक दायित्व भी. वर्तमान में राज्य हज समिति का बजट केवल 1 करोड़ रुपये है, जो हज यात्रियों की बढ़ती संख्या और आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है. यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान करने हेतु इस बजट को 5 करोड़ रुपये तक बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है.“
उन्होंने आगे लिखा-“अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि राज्य हज समिति का बजट 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये किया जाए, ताकि हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा सके. आपकी संवेदनशीलता से यह निर्णय न केवल हज यात्रियों के लिए राहतकारी सिद्ध होगा, बल्कि मुस्लिम समाज के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगा. सादर जय भीम!“
बता दें कि हज यात्रियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होती है और हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसके साथ ही हज समिति मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट की व्यवस्था जिला स्तर पर सरकारी एलोपैथिक चिकित्सकों के माध्यम से करती है. वहीं समिति पासपोर्ट कार्यालयों के साथ बात करती है ताकि यात्रियों के दस्तावेज पूरे किए जा सकें. कोविड के बाद नई शर्तों के कारण हज यात्रियों के आवेदनों में कमी देखी गई है.
नेपाल में फंसे मुजफ्फरनगर के 10 लोग, BJP नेता ने लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय को दी डिटेल
Source link
Discover more from Reelpedia
Subscribe to get the latest posts sent to your email.